मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : बीजेपी संकट मोचन संगठन बनाकर धोखाधड़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जींद। एक व्यक्ति ने भाजपा पीएम संकट मोचन सरकार नाम से संगठन बनाकर लोगों से पांच लाख रुपये ठग लिए। शहर थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।रविवार को जानकारी देते हुए चंद्रलोक कॉलोनी निवासी महिला दर्शना देवी ने बताया कि रोहतक जिले के टीटोली गांव निवासी सुभाष सोलंकी ने बीजेपी पीएम संकट मोचन सरकार नाम से संगठन बनाकर और उसे रजिस्टर्ड करवा लिया। इसके बाद उसने लोगों को बेवकूफ बना कर संगठन के कार्ड बनाने के नाम पर 11 हजार से लेकर 21 हजार रुपये तक ऐंठने का काम किया।महिला का कहना है कि साथ ही सरकार में हरियाणा कौशल रोजगार निगम में नौकरी लगवाने और सरकारी कर्मचारियों के तबादले करवाने के नाम पर पैसे वसूलने का काम किया। मुकेश, संदीप कुमार, रमेश, जोनी नरवाल और महिला दर्शना से सुभाष सोलंकी ने पांच लाख रुपये ठग लिए। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो वह गाली गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा।महिला ने बताया कि सुभाष सोलंकी ने उनसे यह पैसे नौकरी लगवाने और तबादला करवाने के नाम पर दिए हैं। उसने हरियाणा कौशल रोजगार निगम में नौकरी का एक बार फर्जी कागज भी तैयार करवा कर दिया। जींद शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी सुभाष सोलंकी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें