मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा में विभिन्न सड़क हादसों में पांच की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नोएडा में विभिन्न सड़क हादसों में पांच की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर के नोएडा इलाके में विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई।पहली घटना रविवार की रात यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर एक ट्रैक्टर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए महिंद्रा पिकअप वैन में टक्कर मार दिया। हादसे में वैन सवार राजीव कुमार (30) की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। सूचना पर थाना बीटा- दो के प्रभारी विनोद कुमार पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।बिसरख थाना प्रभारी मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में गिरीश कुमार (40) की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।फेस- वन थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि बृजेश यादव की पत्नी कल्पना (36) की सड़क हादसे में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।इसी तरह थाना सेक्टर 58 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में राकेश (57) की मौत हो गई है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।थाना फेस -दो क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में शनि की मौत हो गई है। थाना प्रभारी राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र 19 वर्ष है। शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच की जा रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें