मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध हथियार बेचने वाले पांच गिरफ्तार, भारी मात्रा में पिस्टल और देसी तमंचा बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अवैध हथियार बेचने वाले पांच गिरफ्तार, भारी मात्रा में पिस्टल और देसी तमंचा बरामद

नोएडा। थाना दनकौर पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद- फरोख्त करने वाले पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने तीन पिस्टल ,तीन देसी तमंचा, तथा 50 हजार रुपए नगद और घटना में प्रयुक्त होने वाली दो कार बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से हथियार के खरीद फरोख्त में संलिपित हैं।

अपर पुलिस उपयुक्त जोन तृतीय सुधीर कुमार ने बताया कि बीती रात को थाना दनकौर पुलिस को सूचना मिली कि काले रंग की एक स्कॉर्पियो कार तथा नीले रंग की एक बलेनो कार में सवार कुछ लोग अवैध रूप से हथियार बेचने के लिए ग्रेटर नोएडा में आए हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग शुरू की तथा बुढ़िया गोल चक्कर के पास से पुलिस ने काले रंग की स्कॉर्पियो और बलेनो कार को चेकिंग के दौरान अपने कब्जे में लिया।

उन्होंने बताया कि कार में सवार गजेंद्र उर्फ गज्जू पुत्र हरवीर निवासी दादरी ,सुमित कुमार उर्फ गुंडा निवासी कासना, सागर भाटी पुत्र श्यामवीर निवासी ग्राम कमबख्तपुर ग्रेटर नोएडा, हर्ष सिंघल पुत्र सूरज सिंघल निवासी दनकौर तथा निखिल भाटी पुत्र श्यामवीर निवासी बीटा- 2 को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने तीन पिस्टल 32 बोर ,160 कारतूस, तीन देसी तमंचा 315 बोर ,6 कारतूस तथा 50 हजार रुपए नगद बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वे लोग काफी दिनों से अवैध रूप से हथियार खरीदने बेचने के धंधे में संलिप्त है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि ये लोग असलहा और कारतूस मथुरा के जय गुरुदेव मंदिर के पीछे रहने वाले बंटू से खरीदते हैं। बंटू इन्हें महाकाली आर्म्स एंड एमूलेशन की दुकान जोकि मथुरा में है वहां से कारतूस सस्ते दाम पर खरीद कर उपलब्ध करवाता है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि अवैध हथियार बेचकर जो रकम ये लोग कमाते हैं उससे मौज मस्ती करते हैं।

इनके पास से जो रकम बरामद हुई है वह अवैध हथियार और कारतूस बेचकर कमाए गए मुनाफे की है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से हथियार की खरीद- फरोख्त में संलिप्त हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये बदमाश कुख्यात बदमाशों को अवैध हथियार सप्लाई तो नहीं करते हैं। पुलिस को इनसे पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग मिले हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें