हुसैनाबाद में पांच कोरोना पॉजिटिव मिले
मेदिनीनगर। हुसैनाबाद थाना पुलिस को पांच दिन पूर्व एक कोरोना
पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद 110 पुलिस कर्मियों का स्वाब जांच के लिए सेंपल
लिया गया था। इसमें पांच का जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया
है। चार मरीज हुसैनाबाद थाना के ही है, जिसमें दो जवान एक चालक, एक
चौकीदार, एक अन्य है। इस संबंध में थाना प्रभारी राजदेव प्रसाद ने बताया कि
सभी पॉजिटिव पाए गए मरीजों को कोरोना केयर सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
प्रखंड कार्यालय को किया गया सैनिटाइज
हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय में एक कोरोना पॉजीटिव मिलने से कार्यालय को सैनिटाइज किया गया।
मंगलवार को आये जांच रिपोर्ट में हुसैनाबाद थाना के पांच व हुसैनाबाद प्रखंड के कार्यालय के एक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।





