मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

पांच ईंट भट्ठा मजदूरों का धुआं में दम घुटा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पांच ईंट भट्ठा मजदूरों का धुआं में दम घुटा

पांच ईंट भट्ठा मजदूरों का धुआं में दम घुटा

महासमुंद/रायपुर, 15 मार्च । महासमुंद जिला मुख्यालय के दूरस्थ गांव गढ़फुलझर में पांच ईंट भट्ठा मजदूरों का धुआं से दम घुट गया। यह लोग रात 12 से तड़के चार बजे के बीच ईंटों को पकाने के लिए आग लगाकर भट्ठा के ऊपर ही सो गए थे। इस हादसे में एक मजदूर बुरी तरह झुलस गया है। मृतकों में तीन लोग एक ही परिवार के पिता और दो पुत्र हैं। बसना थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने इसकी पुष्टि की है।

पुलिस के मुताबिक यह भट्ठा कुंज बिहारी पांडे का है। उन्होंने श्रमिकों को ईंट बनवाकर उसे पकाने का ठेका दिया था। ग्रामीणों ने सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर सभी को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंगा राम बिसी (55 ), दशरथ बिसी (30 ), सोना चंद भोई (40 ), मनोहर बिसी (30) और जनक राम बरिहा (35) को मृत घोषित कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें