मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज : प्रधानमंत्री मोदी ने दिया फिटनेस मंत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

- फिट इंडिया मूवमेंट की वर्षगांठ पर विराट कोहली, मिलिंद सोमन सहित सात प्रतिभागियों से की बात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को फिट और स्वस्थ्य रहने का एक नया मंत्र दिया। फिट इंडिया अभियान की पहली वर्षगांठ के मौके पर आयोजित संवाद में उन्होंने कहा- 'फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज' के मंत्र को अपना कर लोग स्वस्थ्य रहने के साथ फिट रह सकते हैं। उन्होंने इस मौके पर क्रिकेटर विराट कोहली, मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन, फूड एक्सपर्ट रुजुता दिवेकर, मुकुल कनितकर, स्वामी शिवाध्यानम सरस्वती, अफशान आशिक और देवेन्द्र झाझारिया से उनके फिटनेस मंत्र व उनके अनुभव को जाना।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि फिट इंडिया संवाद आम जन की भागीदारी के साथ भारत को एक स्वस्थ्य राष्ट्र बनाने की दिशा में किया जा रहा है। उन्होंने फिट इंडिया मूवमेंट की पहली वर्षगांठ पर सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मोदी ने कहा कि देश में फिटनेस और स्वास्थ्य को लेकर लोगों में जागरुकता बढ़ रही है। योग, आसन, व्यायाम, हेल्दी लाइफ स्टाइल अब लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुके हैं। इस अभियान के एक साल के पिछले छह महीने तो लोगों का समय घर पर ही बीता, लेकिन इस मूवमेंट ने बताया कि यह इतना मुश्किल काम नहीं है जितना लगता है। थोड़े से परिश्रम से ही लोग फिट रह सकते हैं।

फिटनेस पर नया मंत्र देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज के अनुसरण मात्र से ही लोग आरोग्य हो सकते हैं। बस आधा घंटा बैंटमिंटन, कराटे, कब्बडी जैसे कोई भी खेल अपना कर स्वस्थ्य रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि संसार में श्रम, सफलता, भाग्य सबकुछ आरोग्य पर निर्भर करता है। स्वास्थ्य है तभी भाग्य है और सफलता है। जब हम नियमित रूप से व्यायाम करते हैं तभी स्वस्थ्य होने का आत्मविशवास आता है। जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में सफलता दिलाता है। यही बात परिवार और समाज पर भी लागू होता है। इस महामारी में फिजिकल फिटनेस व इमोशनल बॉंडिंग, म्यूचुअल समझ आपस की ताकत बनी।

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से आग्रह किया कि सभी एक-दूसरे की मदद करें। इस अभियान से लोगों को जोड़ें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें