मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

फिच ने भारत के आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.2 फीसदी किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली। अर्थव्यवस्था के र्मोचे पर अच्छी खबर है। रेटिंग

एजेंसी फिच रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की आर्थिक

वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाकर 7.2 फीसदी कर दिया है। रेटिंग एजेंसी ने

मार्च में इसके सात फीसदी रहने का अनुमान जताया था।

फिच

रेटिंग्स ने मंगलवार को जारी अपनी वैश्विक आर्थिक परिदृश्य रिपोर्ट में कहा

कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.2 फीसदी की

मजबूत वृद्धि होगी। वहीं, एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025-26 और 2026-27 के लिए

विकास दर क्रमशः 6.5 फीसदी और 6.2 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है।

रेटिंग

एजेंसी ने उपभोक्ता खर्च में सुधार और निवेश में वृद्धि का हवाला देते हुए

भारतीय अर्थव्यवस्था में विकास दर के अपने अनुमान में संशोधन किया है।

हालांकि, फिच रेटिंग्स का अनुमान रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के अनुमान

के अनुरूप ही है। आरबीआई ने इसी महीने ग्रामीण मांग में सुधार और महंगाई

दर में नरमी के कारण चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.2 फीसदी की

दर से बढ़ने का अनुमान जताया था। गौरतलब है कि बीते वित्त वर्ष 2023-24

में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 8.2 फीसदी रही थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें