मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

नक्सलियों का ट्रेनिंग सेंटर रहा बुढ़ा पहाड़ पर 30 वर्षो के बाद पहली बार बना मतदान केंद्र,मतदाताओं में खुशी की लहर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नक्सलियों का ट्रेनिंग सेंटर रहा बुढ़ा पहाड़ पर 30 वर्षो के बाद पहली बार बना मतदान केंद्र,मतदाताओं में खुशी की लहर

नक्सलियों का ट्रेनिंग सेंटर रहा बुढ़ा पहाड़ पर 30 वर्षो के बाद पहली बार बना मतदान केंद्र,मतदाताओं में खुशी की लहर

रांची: लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस के वरीय अधिकारी ने बूढ़ा पहाड़ इलाके का शुक्रवार को निरीक्षण किया। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों का ट्रेनिंग सेंटर रहा बूढ़ापहाड़ पर 30 वर्षों के बाद मतदान केंद्र बनाया गया है। पहली बार इलाके के ग्रामीण वोट देने के लिए उत्साहित हैं। निर्वाचन आयोग इलाके के ग्रामीणों को वोट देने के लिए जागरूक कर रहा है। शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार और आईजी अभियान सह नोडल अधिकारी अमोल बी होमकर के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम बूढ़ापहाड़ पहुंची बूढ़ा पहाड़ (झारखंड- छत्तीसगढ़) सीमावर्ती क्षेत्र के उग्रवाद प्रभावित हेसातु में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल, आईजी अभियान अमोल वीनु कांत होमकर और एसटीएफ डीआईजी इंद्रजीत महथा समेत अन्य पदाधिकारी ने सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं को लेकर क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान चुनाव को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें