मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

यामी गौतम की फ़िल्म 'आर्टिकल 370' का पहला गाना 'दुआ...' रिलीज़

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

यामी गौतम की आगामी फ़िल्म ‘आर्टिकल 370’ का टीज़र के् बाद अब एक गाना ‘दुआ...’ रिलीज़ कर दिया गया। इससे फ़िल्म के प्रति दर्शकों की दिलचस्पी भी बढ़ रही है। यह एक पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फ़िल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इसकी कहानी को इंटरेस्टिंग बनाने के लिए फिल्म के स्टार कलाकारों ने कड़ी मेहनत की है।दिलचस्प टीज़र के बाद अब फ़िल्म ‘आर्टिकल 370’ का पहला गाना ‘दुआ...’ एक दिल छू लेने के साथ उन सभी बहादुर दिलों के लिए एक आदर्श गीत है, जो बिना किसी शर्त के देश की सेवा करते हैं। इस गाने को सिंगर जुबिन नौटियाल और शाश्वत सचदेव ने स्वरबद्ध किया है। शाश्वत ने ही गाने का म्यूज़िक भी तैयार किया है। गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं, जबकि फ़िमेल वॉइस प्रियांशी नायडू ने दी है। यामी कहती हैं कि, "जब मैंने पहली बार गाना सुना तो मैं बेहद भावुक हो गई थी। गाने के बोल इतने दमदार हैं कि वे आपके दिल को छू जाते हैं। साथ ही, इसे कश्मीर के बहुत ही खूबसूरत इलाकों में शूट किया गया है। यह उन सभी लोगों के लिए एक ट्रिब्यूट है, जो निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करते हैं।"इस गाने को लेकर गायक जुबिन नौटियाल ने कहा कि, "इस गाने को गाते हुए मैंने व्यक्तिगत रूप से खूब एन्जॉय किया है। मेरा मानना है कि इस गाने में इतनी ताक़त है कि प्रत्येक भारतीय के गहरे इमोशन को उजागर करेगा। दिल को छू जाने वाले इस गाने के बोल और मधुर संगीत गाने में एक रूहानी क्वालिटी लेकर आते हैं। यह गाना सभी संगीत प्रेमियों के लिए है। इसके अलावा राष्ट्र के लिए गाना मेरे दिल में ख़ास जगह रखता है। यह गाना निश्चितरूप से देश के प्रति हमारे साझा प्रेम में एकता और गर्व की भावना जगाएगा।" यह गाना अब सारेगामा म्यूज़िक यूट्यूब चैनल और सभी प्रमुख ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।जियो स्टूडियोज़ और फिल्म ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ के मेकर की ओर से ‘आर्टिकल 370’ एक हाई ऑक्टेन एक्शन पॉलिटिकल ड्रामा है, जिसमें अभिनेत्री यामी गौतम अहम भूमिका में नज़र आएंगी। इसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आदित्य सुहास जांभले ने किया है। ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर की निर्मित यह फिल्म 23 फरवरी 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें