मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

जेईई एडवांस के लिए पहली पारी की परीक्षा शुरू, कोटा समेत दस शहरों में सेंटर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जयपुर,। आईआईटी और देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में

प्रवेश के लिए जेईई-एडवांस परीक्षा रविवार को दो पारियों में सुबह नौ से

दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.30 से शाम 5. 30 बजे तक होगी। पहली पारी का

एग्जाम सुबह नौ बजे शुरू हो चुका है। सात बजे से परीक्षा केन्द्रों पर

रिपोर्टिंग शुरू हो गई थी। दोनों परीक्षाओं के बीच दो घंटे का ब्रेक

मिलेगा। कड़ी चैकिंग के बाद परीक्षार्थियों को सेंटर में प्रवेश दिया गया।

प्रदेश में दस शहरों में यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। कोटा में दो

सेंटर पर परीक्षा का आयोजन हो रहा है। कोटा के अलावा अजमेर, अलवर, भीलवाडा,

बीकानेर, हनुमानगढ,जयपुर, जोधपुर और सीकर, उदयपुर में एग्जाम आयोजित किया

जा रहा है। स्टूडेंट्स को पेपर-1 के लिए कम्प्यूटर व परीक्षा डेस्क 8.30 पर

अलॉट किया गया।

परीक्षा शुरू होने से 25 मिनट पहले विद्यार्थी अपने

कम्प्यूटर पर जेईई-एडवांस्ड का रोल नं. एवं जन्म दिनांक डालकर लॉगइन कर

इंस्ट्रक्शंस पढ़ सके। जेईई-एडवांस्ड परीक्षा का कभी भी परीक्षा पैटर्न एवं

मार्किंग स्कीम पहले से निर्धारित नहीं होते हैं। इसलिए कंप्यूटर पर दिए

दिशा निर्देश पढ़ना जरूरी है। परीक्षा के बाद 31 मई को रेस्पांस जारी किया

जाएगा। प्रोविजनल आंसर की दो जून को जारी की जाएगी, जिसके बाद आपत्तियां भी

दो से तीन जून तक ली जाएगी। फाइनल आंसर-की नौ जून को जारी होगी। सफल

विद्यार्थियों की श्रेणी-वार ऑल इंडिया रैंक जारी होगी। साथ ही

विद्यार्थियों को मोबाइल से भी मैसेज भिजवाए जाएंगे। व्यक्तिगत रैंक कार्ड

जारी नहीं होंगे। देशभर की 23 आईआईटी में 17 हजार 385 सीटें हैं। इनके लिए 1

लाख 91 हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है। परीक्षा में

छात्र-छात्राओं का अनुपात 65 एवं 35 फीसदी रहता है। छात्रों के मुकाबले

छात्राओं की आईआईटी में सीट मिलने की संभावना रहती है। परीक्षा देश के 222

शहरों में होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें