मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:09 · नई दिल्ली संस्करण

धर्मा प्रोडक्शंस की योद्धा का पहला रोमांटिक सॉन्ग जिंदगी तेरे नाम लॉन्च

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर,

24 फ़रवरी । सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना अभिनीत फिल्म

योद्धा के पहले रोमांटिक सॉन्ग जिंदगी तेरे नाम ने अपने धमाकेदार लांच के

साथ सभी को रोमांचित कर दिया है। जयपुर के आयनॉक्स जीटी सेंट्रल मॉल में

आयोजित एक शानदार कार्यक्रम में धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस एक्शन

थ्रिलर फिल्म के पहले गाने की लॉन्चिंग की गई। विशाल मिश्रा की आवाज में

गाने की खूबसूरत धुन और मंत्रमुग्ध कर देने वाले बोल दर्शकों को एक रोमांस

की दुनिया में ले जाने का काम करते हैं।

गाने के वीडियो में

सिद्धार्थ और राशि की रोमांटिक केमिस्ट्री देखते ही बनती है। दोनों

कलाकारों ने बताया कि यह गाना फिल्म के रोमांटिक पल को खास बनाता है और

फिल्म की कहानी को एक नया मोड़ देता है।

जिंदगी तेरे नाम को लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि यह गाना मेरे लिए बहुत खास है। यह प्यार और समर्पण की भावना को दर्शाता है।

बता

दें कि योद्धा एक रोमांचक कहानी है जिसमें देशभक्ति, वीरता और प्यार का एक

खूबसूरत मिश्रण देखने को मिलेगा। 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही

फिल्म का निर्देशन सागर आम्ब्रे और पुष्कर ओझा ने किया है। वहीं फिल्म में

सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना के साथ दिशा पाटनी भी अहम किरदार में

नजर आएंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें