मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

अली फजल की नई सीरीज ‘राख’ का पहला पोस्टर आउट, पुलिस ऑफिसर के रोल में ‘मुन्ना भैया’

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। बॉलीवुड स्टार अली फजल को उनके किरदार 'मुन्ना भैया' के लिए लोग याद करते हैं। उनकी लेटेस्ट सीरीज का अनाउंसमेंट हो गया है। अली फजल की नई सीरीज का नाम होगा 'राख'। इसमें वो एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे।

‘राख’ एक इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर है। सीरीज के पहले पोस्टर को आज इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसे शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘राख से निकलेगा न्याय, नई ओरिजिनल सीरीज प्राइम वीडियो पर 2026 में आएगी।’

इसके पहले पोस्टर में अली फजल हैरानी से किसी चीज को निहारते दिख रहे हैं। उनकी आंखों में 'मुन्ना भैया' वाला खौफ कम और हैरानी अधिक दिख रही है। इसके बैकग्राउंड में एक पुरानी पुलिस की जीप खड़ी है और साथ में कुछ पुलिस वाले दिखाई दे रहे हैं।

वर्दी में अली फजल काफी दमदार दिख रहे हैं। इससे ये कहा जा सकता है कि ये सीरीज भी काफी धमाकेदार होगी। इसमें सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर भी अहम रोल निभाएंगे। पहले पोस्टर को देखने के बाद लोग भी इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। इसे लाइक करते हुए वो इस सीरीज को देखने के लिए उत्साहित दिखे। कइयों ने फायर इमोजी भी शेयर की है।

इस सीरीज को प्रोसित रॉय ने डायरेक्ट किया है। इन्होंने ही अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' को डायरेक्ट किया था। बताया जा रहा है कि इसमें अपराध और न्याय के बीच की मनोवैज्ञानिक जटिलताओं को दिखाया जाएगा।

इस सीरीज को एंडेमोल शाइन इंडिया और गुलबदन टॉकीज ने प्रोड्यूस किया है। डायलॉग्स आयुष त्रिवेदी ने लिखे हैं। ‘राख’ साल 2026 में प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

इससे पहले अली फजल को अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में देखा गया था। इसमें वो एक स्ट्रग्लिंग सिंगर के किरदार में दिखाई दिए थे। अली फजल ने एक पोस्ट में अनुराग बसु की तारीफ करते हुए कहा था, "उनके साथ काम करना एक म्यूजिकल सपने जैसा है। उनकी फिल्मों में एक अनोखा जादू होता है। मैं इसका हिस्सा बनकर रोमांचित हूं।"

फिल्म में अली फजल और फातिमा सना शेख के साथ आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर और नीना गुप्ता जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में हैं। यह रोमांटिक ड्रामा 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें