मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में पहले चरण का मतदान आज, दांव पर नीतीश के 8 मंत्रियों की प्रतिष्ठा

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

पटना (ईएमएस) : बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज वोट डाले जाएंगे। आज बिहार के 16 जिलों के 71 सीटों पर मतदान कराया जा रहा है। आज बिहार के पटना, गया, दरभंगा, बक्सर, बांका, लखीसराय, जहानाबाद, भभुआ सहित दस जिलों के 71 विधान सभा सीटों पर मतदान कराया जा रहा हेै।

पहले फेज में बिहार की जिन सीटों पर वोट डाले जाएंगे, उनमें से 8 पर बिहार की नीतीश सरकार के कैबिनेट मंत्री भी मैदान में हैं। पहले चरण के मतदान में नीतीश सरकार के इन मंत्रियों की साख दांव पर लगी है। पहले चरण में बिहार के जिन मंत्रियों की परीक्षा होनी है, उनमें भाजपा और जेडीयू दोनों दलों के नेता शामिल हैं।

इनमें चार भाजपा और चार जेडीयू कोटे के मंत्री हैं। 28 अक्टूबर को जिन मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी, उनमें बिहार के कृषि मंत्री और भाजपा के नेता डॉ प्रेम कुमार, जेडीयू नेता और बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा, भाजपा नेता और श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार सरकार के अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री बृजकिशोर बिंद, बिहार सरकार के परिवहन मंत्री और जेडीयू नेता संतोष कुमार निराला, ग्रामीण कार्य मंत्री और जेडीयू नेता शैलेश कुमार, बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जय कुमार सिंह और राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल के नाम शामिल हैं।

बुधवार को बिहार के पहले चरण के चुनाव में 71 सीटों पर मतदान होना है। भाजपा नेता और कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार गया से चुनावी मैदान में हैं। यहां उनके सामने कांग्रेस के अखौरी ओंकारनाथ मैदान में हैं। इस सीट पर आरएलएसपी और पप्पू यादव की पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों को उतारा है। भभुआ जिले के चैनपुर सीट से बिहार सरकार के खनन मंत्री और भाजपा विधायक बृजकिशोर बिंद चुनाव मैदान में हैं, उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रत्याशी प्रकाश कुमार सिंह से है।

जहानाबाद में नीतीश सरकार में शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा के सामने महागठबंधन की ओर से राजद प्रत्याशी सुदय यादव अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस सीट से लोक जनशक्ति पार्टी की इंदु कश्यप चुनावी मैदान में हैं। बिहार की जमालपुर सीट से जेडीयू नेता और ग्रामीण मंत्री शैलेश कुमार मैदान में हैं। दिनारा सीट से नीतीश कुमार के मंत्री जय कुमार सिंह मैदान में हैं, जहां उनका मुकाबला राजद के विजय मंडल समेत भाजपा के बागी नेताओं से है।

बक्सर की राजपुर सीट से नीतीश कुमार सरकार में परिवहन मंत्री और जेडीयू नेता संतोष कुमार निराला मैदान में हैं, जहां उनका मुकाबला कांग्रेस के विश्वनाथ राम से है। बांका सीट से बिहार सरकार के मंत्री रामनारायण मंडल चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला राजद के जावेद इकबाल अंसारी और रालोसपा के कौशल सिंह से है। बिहार के लखीसराय सीट से भाजपा विधायक और मंत्री विजय कुमार सिन्हा चुनावी मैदान में हैं, जहां उनका मुकाबला कांग्रेस के अमरीश कुमार से है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें