मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाल में सावन के पहले सोमवार को पशुपतिनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

काठमांडू, । नेपाल की राजधानी काठमांडू में सावन के पहले सोमवार को

पशुपतिनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा है। काठमांडू में रात से बारिश

हो रही है। जलाभिषेक करने के लिए लोग छाता लेकर कतार में लगे हुए हैं। यहां

पहुंचने वाले भक्तों में भारत के कई प्रदेशों के लोग भी शामिल हैं।

श्रद्धालुओं

को लंबा इंतजार न करने पड़े, इसके लिए सुबह चार बजे मंगल आरती के साथ ही

पशुपतिनाथ मंदिर के चारों द्वार खोल दिए गए हैं। पशुपति क्षेत्र विकास कोष

के सचिव डॉ. मिलन थापा ने कहा है कि सावन मास में सुबह से लेकर मध्य रात्रि

तक मंदिर के चारों कपाट खुले रहेंगे। सावन के महीने में पशुपतिनाथ मंदिर

में आने वाले भक्तों की संख्या अन्य दिनों में 5-6 लाख तक रहती है पर

सोमवार को दर्शनार्थियों की संख्या 9-10 लाख तक पहुंच जाती है।

इस

समय वनकाली क्षेत्र, गुहेश्वरी क्षेत्र, गौशाला क्षेत्र, तिलगंगा क्षेत्र

में मीलों लम्बी कतारें लगी हुई हैं। नेपाल की सीमा से सटे बिहार, उत्तर

प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान,

मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लोग भी

भगवान के दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें