मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

आमिर खान के बेटे जुनैद की डेब्यू फिल्म 'महाराज' का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बॉलीवुड

में एक और स्टार किड सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाला है। 'मिस्टर

परफेक्शनिस्ट' के नाम से मशहूर आमिर खान के बेटे जुनैद खान फिल्म इंडस्ट्री

में डेब्यू करने जा रहे हैं। जुनैद की डेब्यू फिल्म 'महाराजा' का फर्स्ट

लुक टीजर लॉन्च हो गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म में जुनैद एक पत्रकार

की भूमिका निभा रहे हैं। फिलहाल जुनैद के लुक और रोल को गुप्त रखा गया है।

आमिर

खान के बेटे जुनैद खान की फिल्मों में डेब्यू की चर्चा काफी समय से हो रही

थी। वह फिल्म 'महाराज' से बतौर एक्टर डेब्यू करेंगे। फिल्म का फर्स्ट लुक

हाल ही में रिलीज किया गया। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज

होगी। नेटफ्लिक्स ने यशराज फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों के लिए समझौता किया

है। जुनैद खान की 'महाराज' के अलावा अनुपम खेर की 'विक्ट्री 69' और वाणी

कपूर की 'मंडला मर्डर्स' भी रिलीज होगी।

नेटफ्लिक्स ने इन

तीनों फिल्मों का फर्स्ट लुक टीजर लॉन्च कर दिया है। 'महाराज' के फर्स्ट

लुक टीज़र में एक भव्य महल और नृत्य का दृश्य दिखाया गया है। बताया जा रहा

है कि इस फिल्म में जुनैद एक पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि,

फिलहाल जुनैद खान के रोल और लुक को गुप्त रखा गया है। जुनैद इस फिल्म के

लिए काफी समय से तैयारी कर रहे हैं और काफी उत्साहित हैं। कुछ हफ्ते पहले

उन्हें पिता आमिर खान और एक्ट्रेस साई पल्लवी के साथ जापान में शूटिंग करते

हुए देखा गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें