मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

बच्चों के इलाज की सुविधा वाला पहला कोविड केयर सेंटर खुला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

राजधानी में बालरोग विशेषज्ञ की सुविधा वाला पहला कोविड केयर सेंटर शुरू कर दिया गया है। मालवीय नगर स्थित पीटीएस कालोनी में बनाए गए 50 बेड के श्री लक्ष्मी नारायण कोविड केयर सेंटर में सात डाक्टरों का इंतजाम किया गया है।

नई दिल्ली : कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों पर अधिक खतरे की आशंका को देखते तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी के तहत राजधानी में बालरोग विशेषज्ञ की सुविधा वाला पहला कोविड केयर सेंटर शुरू कर दिया गया है। मालवीय नगर स्थित पीटीएस कालोनी में बनाए गए 50 बेड के श्री लक्ष्मी नारायण कोविड केयर सेंटर में सात डाॅक्टरों का इंतजाम किया गया है। इनमें एक बालरोग विशेषज्ञ भी हैं। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के स्कूल में खोला गए इस सेंटर का बुधवार को उद्घाटन करते हुए एसडीएमसी साउथ जोन की अध्यक्ष व मालवीय नगर की निगम पार्षद डॉ. नंदिनी शर्मा ने कहा कि इस सेंटर में बच्चों के इलाज की भी व्यवस्था की गई है। सेंटर में आक्सीजन, दवाएं व भोजन की निशुल्क व्यवस्था है। यहां मालवीय नगर स्थित आकाश हॉस्पिटल की ओर से चिकित्सीय सेवा दी जाएगी।

आकाश हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अजीत गाबा ने बताया कि यह सेंटर कोरोना के कम व हल्के लक्षण वाले मरीजों के लिए शुरू किया गया है। हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डाक्टर सेंटर में भर्ती सभी मरीजों को आनलाइन परामर्श देंगे। सुबह-शाम उनका बॉडी टेंपरेचर, आक्सीजन लेवल लिया जाएगा। जरूरत के अनुसार उनको दवा व डाइट चार्ट का परामर्श दिया जाएगा। सेंटर पर प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ के साथ ही एक एंबुलेंस हमेशा तैनात रहेगी ताकि किसी की तबीयत बिगड़ जाए तो उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके। जरूरत पड़ने पर यहां बेड की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

पीटीएस कालोनी आरडब्ल्यूए के सचिव मनविंदर सिंह ने बताया कि मरीजों के पंजीकरण व भोजन व्यवस्था के लिए आरडब्ल्यूए का कार्यालय उपलब्ध करवाया गया है। लक्ष्मी नारायण मंदिर के सचिव नरेंद्र चित्रा की आरे से भी सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस सेंटर में भर्ती होने के लिए 9311042122 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें