मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

फिरोजाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 3 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फिरोजाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 3 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक आरोपी सहित दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस ने की। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी सिटी रवि शंकर ने बताया, "पुराना बाईपास के पास, गेल इंडिया गैस स्टेशन के बगल में दो संदिग्ध अपराधी तीन चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ उन्हें बेचने के इंतजार में देखे गए। सूचना मिलते ही टुंडला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही संदिग्धों ने फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई। दोनों संदिग्धों के पैरों में गोली लगी और घायल हो गए, जिन्हें तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज चल रहा है। पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम अमन और दूसरे ने ओनवीर बताया। दोनों टुंडला पुलिस थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

वहीं, ग्राम विदरखा निवासी अर्जुन मुठभेड़ के दौरान शिकोहाबाद पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने इलाज के इलिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस एवं 2 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

दरअसल, 10 मार्च को थाना शिकोहाबाद एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि अर्जुन उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर मोटरसाइकिल पर बैठा कर ले गया।

इतना ही नहीं भांडरी नहर पुल के पास तमंचा दिखाकर बेटी के साथ दुष्कर्म भी किया। इसी दौरान स्थानीय लोगों आरोपी को पकड़ लिया एवं बच्ची के परिजनों व पुलिस को सूचना दी।

थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा आरोपी को मौके से हिरासत में लेकर ले लिया। आरोपी ने गहनता से पूछताछ करने पर तमंचा के बल पर गलत काम करना बताया, जिसे भांडरी नहर पुल के पास झाड़ियों में छिपा दिया था।

शिकोहाबाद के सर्किल ऑफिसर (सीओ) अमरीश कुमार ने बताया, "10 मार्च 2026 को अर्जुन नाम के व्यक्ति ने कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की को गांव से बहला-फुसलाकर नहर के पुल के पास ले गया और असलहे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान राहगीरों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस टीम आरोपी को हथियार बरामदगी के लिए ले जा रही थी, तब उसने मौका पाकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें