मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल में छात्रों पर फायरिंग, शोर-शराबे को लेकर विवाद के बाद चली गाेली, दो छात्र घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भोपाल में छात्रों पर फायरिंग, शोर-शराबे को लेकर विवाद के बाद चली गाेली, दो छात्र घायल

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल के कटारा हिल्स इलाके में रविवार देर रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शराब पार्टी के दौरान शोर-शराबे से परेशान होकर समझाने गए दो छात्रों पर फायरिंग कर दी गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस के मुताबिक, 23 वर्षीय वासु गुप्ता और 21 वर्षीय अंशु तेज पाटिल सेज यूनिवर्सिटी के छात्र हैं। वासु बीबीए थर्ड ईयर और अंशु बीटेक सेकेंड ईयर का छात्र है। दोनों साथी छात्रों के साथ सेज सनसिटी फेज-1 कॉलोनी में रहते हैं। रायसेन रोड स्थित एलएनसीटी कॉलेज में रहने वाले सुधांशु सिंह और उसके साथी अक्सर कॉलोनी के छात्रों से मिलने आते हैं। देर रात सभी शराब पार्टी कर शोर-शराबा और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे अन्य छात्र परेशान थे। स्थिति को शांत करने के उद्देश्य से वासु और अंशु अपने साथियों के साथ आरोपियों को समझाने पहुंचे, लेकिन बात बिगड़ गई और विवाद बढ़ गया।तीन राउंड फायरिंग, दो छात्रों को लगी गोलीआरोप है कि विवाद के दौरान सुधांशु सिंह ने देशी पिस्टल से तीन राउंड फायर किए। एक गोली वासु गुप्ता के कंधे में लगी, जबकि दूसरी गोली अंशु तेज पाटिल के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। जाते-जाते उसने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।जांच जारी, सुरक्षा पर उठे सवालप्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक अक्सर कॉलोनी में आकर देर रात तक पार्टी करते थे, जिससे पहले भी विवाद की स्थिति बनती रही थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें