मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

आगरा में खनन माफिया का पीछा करने पर पुलिस टीम पर की फायरिंग, सिपाही समेत दो घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

आगरा। ताज नगरी आगरा में बेखौफ बालू माफिया द्वारा दुस्साहसिक घटना को अंजाम दे डाला। यहां खेरागढ़ क्षेत्र में खनन कर अवैध बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ने गई पुलिस टीम पर माफियाओं ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग के दो पुलिस कर्मी गोली लगने से घायल हो गए। खनन माफिया व गुर्गे की फायरिंग से पुलिस टीम को जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और फायरिंग करने वालों माफियाओं और बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है।जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह खैरागढ़ के समाध गांव रोड पर सुबह आठ बजे पुलिस कर्मियों ने चंबल से बालू का खनन कर अवैध रूप से ट्रैक्टर-ट्रॉली में ले जाने की सूचना पर पहुंची। पुलिस ने बालू लोड दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगे। पीछा करने पर खनन कारोबारियों ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। इसके बाद पुलिस टीम पर तोड़फोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान सिपाही अजय समेत दो कर्मियों को गोली जा लगी और वे घायल हो गए। गोली सिपाही अजय के कान के पास लगी है। इस दौरान खनन माफियाओं के गुर्गे की फायरिंग में जान बचाने के लिए पुलिस कर्मी उल्टे पांव वहां से भागने को मजबूर हुए। सूचना पाकर कई थाने से अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया, लेकिन तब तक खनन माफिया के गुर्गे वहां से भाग निकले।मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने वारदात करने वाले खनन माफियाओं के गुर्गों की तलाश में इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला शुरू कर दिया है। वहीं छह टीमों को उनकी धरपकड़ के लिए लगाया है। वहीं घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराते हुए उपचार जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें