मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

घर में घुसकर अवैध हथियारों से की फायरिंग, खौफजदा परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हापुड़,। जनपद के देहात कोतवाली में घर में घुसरक मनबढ़ों द्वारा

फायरिंग कर जानलेवा हमले का मामला प्रकाश में आया है। मनबढ़ों ने अवैध

हथियारों से कई राउंड फायरिंग की घटना का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए

आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश में पुलिस की

टीमें लगी हैं।

पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि हापुड़

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव श्यामपुर में रहने वाले राम नरेश ने बताया

कि इलाके के मनबढ़ अभिषेक उर्फ सैंकी और रविंद्र बुधवार की रात उनके घर आए।

दोनों के गाली गलौज करते हुए अवैध हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। इस

हमले में घर के बाहर खड़ी कार पर मनबढ़ों द्वारा की गई फायरिंग के बुलेट जा

लगे। वहीं घर पर की गई फायरिंग में दीवार पर छर्रें लगने से जान बच गई।

हमला करने के बाद मनबढ़ आरोपी भाग निकले। पीड़ित के मुताबिक इस घटना के बाद

से परिवार सहमा हुआ है। इस मामले में पीड़ित थाने में तहरीर दी।

एसपी

ने बताया कि पुलिस ने मामले में मौके पर पहुंच कर छानबीन की और पीड़ित की

तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। शुरूआती जांच में जमीनी विवाद के चलते

मनबढ़ों ने दहशत फैलाने के लिए हमला किए जाने की बात सामने आ रही है।

आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें