मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान के नागौर में होटल के अंदर फायरिंग, कर्मचारी की मौत से सनसनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान के नागौर में होटल के अंदर फायरिंग, कर्मचारी की मौत से सनसनी

राजस्थान के नागौर में अचानक गोली चलने से एक होटल कर्मचारी की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने होटल को सील कर दिया है और एफएसएल सहित जांच टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है।

जानकारी के अनुसार, नागौर जिले के खींवसर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-62 स्थित नीलकंठ होटल देर रात करीब 3.30 बजे गोली चली। इससे एक होटल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसे जेएलएन अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने घायल होटल कर्मचारी को जोधपुर रेफर कर दिया।

हालांकि, रास्ते में एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे घायल की मौत हो गई।

जोधपुर ले जाते समय खींवसर के पास नेशनल हाईवे पर अचानक एक गाय सामने आ जाने से एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खुली पुलिया में पलट गई। हादसे में गोली लगने से घायल युवक की मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस चालक और उसके साथ मौजूद दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस के अनुसार, होटल कर्मचारी रामकुमार बिहार का रहने वाला था। नागौर की सदर थाना अधिकारी ने मीडिया को बताया कि सुबह करीब 4.15 से 4.30 बजे के बीच पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में फायरिंग हुई है। घटना की सूचना के बाद एक स्थानीय टीम मौके पर पहुंची थी।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि होटल पर मौजूद कुछ लोग एक पिस्तौल को हंसी-मजाक में देख रहे थे।

इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जो होटल कर्मचारी को जा लगी। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पिस्तौल किसकी थी, उसे होटल में कौन लेकर आया था और घटना के समय वहां कौन-कौन मौजूद था।

पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

फायरिंग की परिस्थितियों, हथियार के स्रोत और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें