मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

हावड़ा में बिहार के हिस्ट्रीशीटर सुरेश यादव की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हावड़ा में बिहार के हिस्ट्रीशीटर सुरेश यादव की हत्या

कोलकाता। हावड़ा में मंगलवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल गई। रात करीब 9:30 बजे संध्या बाजार स्थित बनो बिहारी बोस लेन में बाइक सवार दो हमलावरों ने 55 वर्षीय सुरेश यादव को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गंभीर रूप से घायल यादव को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।हावड़ा पुलिस कमिश्नर प्रवीण त्रिपाठी ने बुधवार सुबह बताया कि बिहार के गोपालगंज का रहने वाला सुरेश यादव दो दिन पहले ही हावड़ा आया था। उसपर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। हालांकि अपने इलाके में वह कारोबारी के रूप में जाना जाता था। उसने गोपालगंज जेल में करीब आठ साल की सजा भी काटी थी। पुलिस के अनुसार, यादव की बिहार में आपराधिक प्रतिद्वंद्विता रही है और दो साल पहले उस पर गोपालगंज में भी गोलीबारी हुई थी, जिसमें वह बच गया था।घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। हावड़ा सिटी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से अहम सुराग इकट्ठा किए। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि हमलावर योजनाबद्ध तरीके से बाइक से आए और गोलीबारी कर मौके से फरार हो गए।पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कुछ अहम सबूत मिले हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।दुर्गा पूजा के भीड़भाड़ वाले माहौल में सार्वजनिक स्थल पर हुई हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें