मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

शाहपुरा फायरिंग कांड का खुलासा, मास्टरमाइंड सहित चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
शाहपुरा फायरिंग कांड का खुलासा, मास्टरमाइंड सहित चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा शहर को दहला देने वाली त्रिमूर्ति चैराहे पर हुई फायरिंग की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस प्रकरण में मास्टरमाइंड सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। तीन दिनों की गहन जांच और तकनीकी निगरानी के बाद पुलिस ने इस साजिश का पर्दाफाश किया। आरोपियों को बाद में घटनास्थल पर लाकर परेड निकाली गयी ताकि अपराधियों में भय बना रहे।बुधवार को शाहपुरा थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एएसपी राजेश आर्य ने बताया कि यह पूरी वारदात आपसी रंजिश और पुराने विवाद का परिणाम थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शालीम खां उर्फ बिच्छू पुत्र मोहम्मद रफीक सैयद, मोहम्मद इस्माईल पुत्र मोहम्मद जमील मेवाती, फयाज पुत्र अजीज खान पठान कृ तीनों उदयपुर निवासी तथा मोहब्बत खां पुत्र शोकत खां कायमखानी निवासी शाहपुरा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, वारदात की साजिश उदयपुर में रची गई थी और आरोपियों ने विशेष रूप से शाहपुरा आकर घटना को अंजाम दिया। इस प्रकरण में मोइन नाम का एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।घटना 13 अक्टूबर की देर रात की है, जब शाहपुरा के व्यस्ततम त्रिमूर्ति चैराहे पर सलीम खां नामक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस हमले में सलीम गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे प्राथमिक उपचार के बाद भीलवाड़ा रेफर किया गया था। शहर के बीचोंबीच हुई इस वारदात से लोगों में दहशत फैल गई थी।फायरिंग के बाद पुलिस ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए पूरे शहर में 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही कॉल डिटेल रिकॉर्ड, तकनीकी निगरानी और मुखबिरों की जानकारी के आधार पर पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। थानाधिकारी सुरेशचंद्र के नेतृत्व में गठित 10 सदस्यीय विशेष टीम ने लगातार तीन दिन तक मेहनत कर आरोपियों तक पहुंच बनाई और उन्हें धरदबोचा।पुलिस जांच में सामने आया कि फायरिंग की जड़ में एक पुराने झगड़े और प्रेम प्रसंग से उपजा विवाद था। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि सलीम खां के बेटे शमीर के एक प्रेम प्रसंग को लेकर मोहब्बत खां की उससे रंजिश थी। इसी विवाद को लेकर मोहब्बत ने बदला लेने की ठानी और उदयपुर निवासी शालीम खां उर्फ बिच्छू से संपर्क किया। बिच्छू ने अपने साथियों मोहम्मद इस्माईल और फयाज के साथ मिलकर पूरी योजना तैयार की और शाहपुरा पहुंचकर सलीम पर फायरिंग कर दी।पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस घटना में और कोई व्यक्ति शामिल था या नहीं। साथ ही फरार आरोपी मोइन की तलाश में दबिश दी जा रही है।एएसपी राजेश आर्य ने बताया कि शाहपुरा पुलिस की तत्परता और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह खुलासा संभव हो पाया। उन्होंने टीम के सभी सदस्यों की सराहना की और कहा कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस खुलासे के बाद शहरवासियों में राहत की भावना है। फायरिंग कांड के बाद से जो भय और तनाव का माहौल बना हुआ था, वह अब कुछ हद तक कम हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें