मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

दिशा पाटनी के घर फायरिंग : पिता ने कहा- हम दहशत में नहीं, पुलिस और प्रशासन हमारे साथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। उत्तर प्रदेश के बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर शनिवार तड़के अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की। यह घटना सुबह करीब 3 बजे हुई, जब दो अज्ञात लोग बाइक पर आए और दिशा के घर पर कई राउंड गोलियां चलाकर फरार हो गए।

दिशा के पिता जगदीश पाटनी ने बताया कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में पूरी तरह सक्रिय है।

जगदीश पाटनी ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया, "यह घटना सुबह तड़के हुई। दो अज्ञात लोग बाइक पर आए और मेरे घर पर फायरिंग कर फरार हो गए। स्थानीय पुलिस, एसएसपी और एडीजी समेत पूरी पुलिस फोर्स इस मामले में सक्रिय है।

कई टीमें जांच कर रही हैं। जैसे ही कोई नतीजा निकलेगा, जानकारी साझा की जाएगी।"

उन्होंने यह भी साफ किया कि उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं पुलिस और आर्मी बैकग्राउंड से हूं। अगर कोई पुरानी रंजिश मानता है, तो यह कहना मुश्किल है, लेकिन मेरी जानकारी में कोई दुश्मनी नहीं है।"

जगदीश पाटनी ने अपनी बेटी खूशबू पाटनी के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उठे विवादों पर भी सफाई दी। कुछ समय पहले खूशबू के नाम से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें कथित तौर पर साधु-संतों और धर्म के खिलाफ टिप्पणी की थी। इस पर जगदीश ने कहा, "हम सनातनी हिंदू हैं और सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।

साधु-संत हमारे लिए पूजनीय हैं। अगर किसी ने खूशबू की पोस्ट को काट-छांट कर गलत तरीके से पेश किया, तो यह सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल है। हम ऐसा कभी नहीं कर सकते।"

उन्होंने आगे कहा कि इस घटना से परिवार डरा हुआ नहीं है। मैं फोर्स से हूं, हमें ऐसी परिस्थितियों की ट्रेनिंग मिली है।

हम दहशत में नहीं हैं। पुलिस और प्रशासन हमारे साथ हैं।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति की तारीफ की और कहा कि मुख्यमंत्री ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करते। उन्होंने मांग की कि हमलावरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें