मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

देश के कई हिस्सों में आग लगने की घटनाओं ने मचाई अफरा-तफरी, हजारों लोग बेघर

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
देश के कई हिस्सों में आग लगने की घटनाओं ने मचाई अफरा-तफरी, हजारों लोग बेघर

नई दिल्ली। गुरुवार को दिल्ली और गुजरात सहित देश के विभिन्न हिस्सों में हुई अग्निकांड की घटनाओं ने आम जनमानस को दहशत में डाल दिया। हालांकि, राहत एवं बचाव कार्यों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इन हादसों ने हजारों परिवारों के सामने संकट खड़ा कर दिया है। जहां कई लोग झुलसने के कारण अस्पतालों में उपचाराधीन हैं, वहीं अनेक परिवारों के सिर से आशियाना छिन गया है।

दिल्ली के मटियाला इलाके में देर रात मच्छी मार्केट के पास लगी भीषण आग ने करीब 400 झुग्गियों को राख कर दिया। यह आग रात 11:54 बजे रिपोर्ट की गई थी और 25 फायर टेंडरों की मदद से सुबह 3:25 बजे तक काबू पा लिया गया। इलाके में रहने वाले लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

एक स्थानीय महिला ने बताया, "मुझे नहीं पता आग कैसे लगी। मैं उस समय बच्चों के साथ अस्पताल गई हुई थी, मैं यहां नहीं थी।

हमारी सारी चीजें जल गईं, सब कुछ खत्म हो गया। हम बहुत गरीब है न हमारे सिर पर अब छत है और न खाने के लिए खाना।”

एक अन्य महिला ने बताया, "इस आगजनी में हमारा सब कुछ जलकर राख हो गया। कुछ भी नहीं बचा है। पता नहीं कौन आग लगाकर चला गया और दमकल की गाड़ियां भी एक घंटे बाद आई, जिससे सब कुछ खत्म हो गया। अब हम सब भूखे-प्यासे पड़े हैं।"

इसी तरह, दिल्ली के मंसाराम पार्क इलाके में भी बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। पीएस बिंदापुर को रात 11:57 बजे इस आग की सूचना मिली।

पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तेजी से कार्रवाई करते हुए वहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर करीब 28 फायर टेंडर पहुंचे और रात 3 बजे तक आग पर काबू पाया गया। सौभाग्य से इस आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन करीब 80 झुग्गियां पूरी तरह जल गईं।

दिल्ली के नोएडा सेक्टर-4 में स्थित इलेक्ट्रॉनिक मीटर बनाने वाली फैक्ट्री में भी गुरुवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री में रात की शिफ्ट में 200 से 250 कर्मचारी काम कर रहे थे। अचानक आग लगने के कारण पूरे परिसर में धुआं भर गया और कर्मचारियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इस घटना में करीब 32 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से कई की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया है। अन्य का इलाज जनरल वार्ड में चल रहा है।

कच्छ के भाचाऊ में भी गुरुवार सुबह स्क्रैप यार्ड में आग लग गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। भाचाऊ नगर पालिका और एक निजी कंपनी की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आग बुझाते समय दमकल कर्मियों ने एक गैस सिलेंडर भी सुरक्षित निकाल लिया। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। यह यार्ड वेस्टन कंपनी के पीछे सर्विस रोड पर स्थित है।

तमिलनाडु के कृष्णगिरि जिले में होसुर के पास एक वेयरहाउस में भीषण आग लगी। इस आग में लाखों रुपये के माल की क्षति हुई। दमकल कर्मियों ने आग पर नियंत्रण पाया और पुलिस कारणों की जांच में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें