मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

जबलपुर में तीन दुकानाें में लगी आग घरों तक पहुंची, दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जबलपुर,। जबलपुर शहर के गंजीपुरा इलाके में रविवार सुबह तीन दुकानों

में आग लग गई। धीरे धीरे आग बढ़ती चली गई और पीछे की तरफ बने तीन घरों को

भी अपनी चपेट में ले लिया है। फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर मौजूद

हैं, जो आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। गंजीपुरा शहर का घना और

व्यस्ततम इलाका है, जिसके चलते परेशानी हो रही है। भय है कि आग और भी घरों

और दुकानों को अपनी चपेट में न ले।

जानकारी

अनुसार शहर के सबसे व्यस्ततम गंजीपुरा मार्केट स्थित एक तीन मंजिला कपड़े

की दुकान में रविवार सुबह करीब नौ बजे आग लग गई। ग्राउंड फ्लोर में लगी आग

तेजी से ऊपर की ओर फैल गई और उसकी चपेट में ऊपरी मंजिल की कपड़े की दुकान

को भी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके

पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। सुबह 11 बजे आग इन दुकानों के पीछे

तीन घरों तक फैल गई। तीनों दुकानें अलग-अलग बिल्डिंग में हैं। बैग की

दुकान तीन मंजिला इमारत में है। इसके अगल - बगल कपड़ों की दुकान 4 मंजिला

इमारतों में हैं। आग बढ़ती देख एक के बाद एक दमकल की और गाड़ियों को बुलाया

गया। करीब 20 गाड़ियां मौके पर हैं, जो पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।

आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मची हुई है। संकरी गलियां होने के कारण

आग को काबू करने नगर निगम का काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग लगने का कारण

अभी अज्ञात है। आग में लाखों रुपये के नुकसान की आंशका जताई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें