मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

गाजियाबाद : लोनी में भीषण अग्निकांड में पांच लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर इलाके में बेहटा हाजीपुर गांव में आग लगने से एक

ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम

छाया हुआ है।

बुधवार की देर रात हुए इस भीषण कांड

की जांच फायर ब्रिगेड व पुलिस कर रही है। प्रारंभिक जांच में इस घर में

फोम बनाने का काम हो रहा था और शॉर्ट शर्किट के कारण यह आग लगी है। जिसमें

दो मासूमों समेत पांच लोगों की जान ले ली। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो

इस दौरान आग में फंसे पांचों लोग बचाओ-बचाओ चिल्लाते रहे, लेकिन कोई उन्हें

बचा न सका। फायर ब्रिगेड जब तक मदद के लिए पहुंची तब तक बहुत देर हो चुकी

थी।

इस घटना की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पी दिनेश ने

भी मौका मुआयना किया। उनके मुताबिक लोनी बॉर्डर इलाके में बेहटा हाजीपुर

गांव में इश्तियाक अली अपने तीन मंजिला मकान में अपने परिवार के साथ रहता

था। उसकी बहन अपने दो बच्चों को लेकर उसके घर आई हुई थी। घर के अंदर फोम

बनाने का काम किया जाता है। बुधवार रात करीब 8 बजे के आसपास शॉर्ट सर्किट

होने की वजह से घर में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने तीनों मंजिल

को अपनी चपेट में ले लिया था। और मकान में सभी लोग फंस गए।

सूचना

पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग को बुझाने का प्रयास

किया। मकान संकरी गलियों में होने की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

मकान तक नहीं पहुंच पा रही थी। देर रात तक किसी तरीके से दमकल विभाग की टीम

ने आग पर काबू पाया और वहां पर पांच शव बुरी तरह झुलसी अवस्था में मिले।

जिनकी पहचान फरहीन (28),शीश (7 महीने), नजरा (30),सैफुर रहमान (35),इफरा

(8) के रूप में हुई।

इस ह्रदय विदारक घटना के बाद पूरी कालोनी में मातम छाया हुआ है। पुलिस ने पांचों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें