मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

विशाल मेगा मार्ट में आग, एक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विशाल मेगा मार्ट में आग, एक की मौत

नई दिल्ली। करोल बाग के पदम रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट की चार मंजिला इमारत में शुक्रवार शाम लगी आग 13 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं बुझी है। आग दूसरी मंजिल पर लगी थी। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकलकमिर्याें ने जैसे-तैसे देर रात दूसरी मंजिल पर आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दाैरान दमकलकमिर्याें काे बताया गया था कि एक व्यक्ति लापता है। जांच करने पर एक व्यक्ति लिफ्ट के पास रात दाे बजे अचेत अवस्था में मिला। जिसे पुलिस ने तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दमकल अधिकारी के अनुसार फिलहाल अभी तीसरी मंजिल पर आग बुझाने का काम जारी है।मध्य जिले के डीसीपी निधिन वाल्सन के अनुसार रात में सर्च ऑपरेशन में कुमार धिरेंद्र प्रताप सिंह (25) आग लगने के दौरान लिफ्ट में फंस गए थे। उन्हें तुरंत निकालकर आरएमएल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम करीब 6.44 बजे दमकल विभाग को करोलबाग स्थित मेगा मार्ट की इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लगने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही आस पास के फायर स्टेशनों से 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंचे दमकल अधिकारी एम के चट्टोपाध्याय ने बताया कि आग इमारत की दूसरी मंजिल से शुरू हुई थी। कपड़े और प्लास्टिक के सामान होने के कारण आग पूरी इमारत में तेजी से फैल चुकी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें