मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

मंगोलपुरी स्थित फैक्ट्री में लगी आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में रविवार रात आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दर्जनभर से ज्यादा गाड़ियां मौके पर भेजी गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के समय फैक्ट्री में कोई भी मजदूर या कर्मचारी नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। हालांकि फैक्ट्री में रखा लाखों का माल जलकर खाक हो गया।दमकल अधिकारी के अनुसार आग लगने की सूचना करीब रात नौ बजे मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने पाया कि फैक्ट्री की पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर आग लगी है। आग की स्थिति को देखते हुए मौके पर और गाड़ियों भी भेजा गया। मौके पर पहुंची दमकल की 16 से 17 गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।इस फैक्ट्री में एमसीबी बनाई जाती थी। रात का समय होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी दिक्कत आई। आग किन कारणों से लगी, इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें