मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:09 · नई दिल्ली संस्करण

लोनी में कढ़ाई फ़ैक्टरी में लगी आग में जलकर युवक की मौत, दो झुलसे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लोनी में कढ़ाई फ़ैक्टरी में लगी आग में जलकर युवक की मौत, दो झुलसे

गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले में एक कढ़ाई के कारखाने में आग लग गई। एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस ह्रदय विदारक घटना के बाद पूरे लोनी इलाके में मातम छा गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।एसीपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की देर रात में 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना लोनी बॉर्डर के शांति नगर मौहल्ले में एक कढ़ाई के कारखाने में आग लग गई। इसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा दो व्यक्ति घायल हो गए हैं। मरने वाले की पहचान मुशीर उर्फ रिहान निवासी निडौरा रोड नयी बस्ती थाना लोनी के रूप में हुई। जबकि घायलों में मोहम्मद शाद एवं सरफराज निवासी गण प्रेम नगर थाना लोनी बॉर्डर है।उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर आग पर पूरी तरीके से नियन्त्रण पाया जा चुका है और यहाँ पर आग पूरी तरीके से समाप्त हो चुकी है। फील्ड यूनिट तथा अन्य जांच की कार्यवाही की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें