मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

विद्यासागर सेतु पर चलती बस में लगी आग, यात्रियों की जान बाल-बाल बची

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विद्यासागर सेतु पर चलती बस में लगी आग, यात्रियों की जान बाल-बाल बची

कोलकाता। शहर में बुधवार सुबह विद्यासागर सेतु पर एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बस में आग ने भयंकर रूप ले लिया और पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि समय रहते सभी यात्रियों को बस से उतार लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।जानकारी के अनुसार, सुबह करीब सात बजे दूसरी हावड़ा (विद्यासागर) सेतु के एप्रोच रोड पर एक निजी बस में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग तेजी से फैल गई और बस पूरी तरह धधक उठी। घटना की सूचना मिलते ही हेस्टिंग्स थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। यात्रियों, चालक और कंडक्टर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, इसलिए किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।दमकल विभाग की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और लगभग 35 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।प्रारंभिक जांच में दमकल कर्मियों का अनुमान है कि बस में आग लगने की वजह इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट हो सकती है। इस घटना के कारण करीब 45 मिनट तक हावड़ा से कोलकाता की ओर जाने वाला यातायात बाधित रहा। घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, लेकिन स्थिति नियंत्रण में आने के बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें