मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

लकड़ी के गोदाम में आग लगने से दो वेयरहाउस जलकर खाक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लकड़ी के गोदाम में आग लगने से दो वेयरहाउस जलकर खाक

हावड़ा। जिले के आमता थाना अंतर्गत गगन मोड़ इलाके में सोमवार देर रात भयावह आग लगने से दो गोदाम पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग की चपेट में एक लकड़ी का गोदाम और उसके बगल में स्थित इलेक्ट्रॉनिक सामान का गोदाम आ गया। गोदाम के सामने खड़ी एक चारपहिया वाहन भी आग में क्षतिग्रस्त हो गई। मंगलवार सुबह तक आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी थी।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आमता से नारिट जाने वाली सड़क पर गगन मोड़ के पास स्थित लकड़ी के गोदाम में सोमवार रात अचानक आग लग गई। गोदाम में काफी मात्रा में लकड़ी जमा होने के कारण आग तेजी से फैल गई और पास के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस गोदाम में कई फ्रिज और एयर कंडीशनर रखे हुए थे, जो पूरी तरह नष्ट हो गए।मिली जानकारी के अनुसार, आग की लपटें गोदाम के सामने खड़ी एक चारपहिया वाहन तक पहुंच गई, जिससे वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में लकड़ी के गोदाम के मालिक के घायल होने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और आमता थाना पुलिस को सूचित किया गया।सूचना पाकर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। हावड़ा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुविमल पाल सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।मंगलवार सुबह उलुबेरिया उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक निर्मल माजी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस और दमकल अधिकारियों से बातचीत की।विधायक ने बताया कि यह भयावह अग्निकांड दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसकी जांच के लिए उन्होंने राज्य के लोक निर्माण मंत्री पुलक राय और जिले के पुलिस अधीक्षक सुविमल पाल से बात की है। विधायक ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर मामले की गहन जांच कराने की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें