मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

झांसी-खजुराहो फोरलेन पर डंपर में लगी भीषण आग, टोल प्लाजा का बूथ और सेंसर बैरियर खाक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झांसी-खजुराहो फोरलेन पर डंपर में लगी भीषण आग, टोल प्लाजा का बूथ और सेंसर बैरियर खाक

- ट्रक चालक ने कूदकर बचाई जान

खजुराहो। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के झांसी-खजुराहो फोरलेन पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बमीठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवगांव टोल प्लाजा पर डस्ट से भरे एक डंपर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि डंपर करीब एक घंटे तक धू-धू कर जलता रहा, जिसकी चपेट में आने से टोल प्लाजा के बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक एमपी 16ZF8199 बमीठा से छतरपुर की ओर जा रहा था। सुबह करीब 8 बजे जैसे ही डंपर टोल प्लाजा पर पहुंचा, उसमें अचानक आग की लपटें उठने लगीं। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या कोई तकनीकी खराबी मानी जा रही है। आग लगते ही चालक ने केबिन में रखे कंबल की मदद से उसे बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेजी से फैलती देख उसने कूदकर अपनी जान बचाई।

इस घटना के कारण टोल प्लाजा का सेंसर बैरियर और टोल बूथ भी आग की चपेट में आ गए। अनुमान है कि इस आगजनी से टोल प्रबंधन को करीब 2 से 3 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। डंपर में डस्ट भरी होने के बावजूद आग ने पूरे वाहन को अपनी गिरफ्त में ले लिया और देखते ही देखते वह खाक हो गया।

हादसे के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि सूचना के लगभग एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तब कहीं जाकर आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। स्थानीय नागरिकों और चश्मदीदों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि टोल प्लाजा जैसे संवेदनशील स्थान पर आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए थे, लेकिन वहां सुरक्षा उपकरणों के अभाव में लोग केवल दमकल विभाग के भरोसे ही खड़े रहे। राहत की बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में कोई जनहानि नहीं हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें