मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में खातीपुरा-जगतपुरा के बीच ट्रेन के एसी कोच में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर,। राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार सुबह खातीपुरा रेलवे

स्टेशन से जगतपुरा की ओर जा रही साबरमती-दौलतपुर एक्सप्रेस ट्रेन के एसी

कोच में अचानक आग लग गई। इस कोच में 70 यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित

हैं। फायर अलार्म बजने पर लोको पायलट ने ट्रेन रोकी और यात्रियों को दूसरे

कोच में शिफ्ट किया। रेलवे कर्मचारियों ने लोगों की मदद से आग को बुझाया।

करीब एक घंटे में कोच बदलकर ट्रेन को रवाना किया गया।

रेलवे के

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरन ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 05 बजे

साबरमती-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस ट्रेन खातीपुरा से जगतपुरा की ओर जा रही थी।

सीबीआई फाटक के पास ट्रेन के एसी कोच में अचानक आग लग गई। आग की लपटें

उठने के साथ ही कोच में धुआं फैलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना

पड़ा। फायर अलार्म बजने पर लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को रोका। आग से

क्षतिग्रस्त कोच में सवार 70 यात्रियों को अन्य कोच में शिफ्ट किया गया।

रेलवे कर्मचारियों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। कोच को अलग कर बदला

गया। करीब एक घंटे बाद ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकी। फिलहाल कोच

में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट

की वजह से लगी होगी।

उल्लेखनीय है कि साबरमती-दौलतपुर चौक

एक्सप्रेस ट्रेन रात 2:25 बजे दौलतपुर चौक से रवाना होती है। चंडीगढ़ और

जयपुर होते हुए अगले दिन दोपहर 2:55 बजे साबरमती पहुंचती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें