मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

दो ट्रक में भिड़ंत के बाद लगी आग,कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दो ट्रक में भिड़ंत के बाद लगी आग,कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू

दो ट्रक में भिड़ंत के बाद लगी आग,कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबूअररिया 04मार्च। फारबिसगंज-अररिया मुख्य सड़क मार्ग फोरलेन सड़क पर फारबिसगंज कॉलेज चौक से आगे बरार ढावा के समीप शनिवार सुबह शराब लदी ट्रक और जूट के बोरे से लदी ट्रक के आपस में टकराने से दोनों ट्रक धू-धू कर जल गयी।दोनों ट्रक टकराने के बाद जोरदार विस्फोटक की आवाज हुई।जिसके बाद जोरदार आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचते तब तक दोनों ही ट्रक आग के चपेट में आ चुकी थी। घटना सुबह छह बजे की बताई जाती है।मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना को जानकारी दी,जिसके बाद फारबिसगंज थाना पुलिस के साथ फायर बिग्रेड को गाड़ी मौके पर पहुंची।आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों को लगाया गया।जिसके बाद स्थानीय लोगों के मदद से कड़ी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया गया।शराब लदी ट्रक राजस्थान से असम गुवाहाटी की ओर जा रही थी, जबकि जुट के बोरे से लदी दूसरी ट्रक मुजफ्फरपुर से अररिया के सिकटी की ओर जा रही थी।ट्रक के बीच में टक्कर और आगजनी के बाद घटना को लेकर फोरलेन सड़क पर आवागमन ठप हो गया और गुजर रहे लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल हो गया। दोनो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आग पर काबू पाने में घंटों लगी।मौके पर फारबिसगंज थाना पुलिस भी आग पर काबू पाने में सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया।पुलिस का कहना है कि ट्रक पर लदी शराब की वैद्यता जांच का विषय है।स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सवेरे छह बजे बरार ढावा से शराब लदी ट्रक को लेकर फोरलेन सड़क पर जैसे ही आया, पीछे से तेज गति से आ रही ट्रक अनियंत्रित होकर शराब लदी ट्रक के डीजल टैंक से जा टकराई, जिसके बाद ही ट्रक में आग लग गई।शराब लदी ट्रक के बरार ढाबा में रात में पार्किंग किए जाने की बात कही जा रही है।पुलिस शराब को लेकर जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल पर चौकीदार की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें