मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर की प्लास्टिक रीसायकल फैक्ट्री में लगी आग पर अग्निशमन दल ने पाया काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर,। गोविंदनगर थाना क्षेत्र में पनकी साइट के समीप एक

प्लास्टिक रीसायकल फैक्ट्री में बुधवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच

गई। हालांकि सूचना पर अग्निशमन दस्ते के लोग दमकल गाड़ी लेकर पहुंचे और अथक

प्रयास के बाद आग पर काबू पाने में कामयाब हो गए। आग से किसी प्रकार

जनहानि की सूचना नहीं है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण रवीन्द्र

कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह गोविंदनगर थाने को सूचना मिली कि एक

प्लास्टिक रीसायकल फैक्ट्री में आग लग गई है। इस सूचना पर गोविन्द नगर थाने

की पुलिस टीम एवं अग्निशमन दस्ते के कर्मचारी दमकल टीम के साथ मौके पर

पहुंचे और किसी तरह अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से कोई

जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। आग से

कितने की क्षति हुई है, यह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें