मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

चलती गाड़ी में लगी आग, बाल-बाल बचे चालक और खलासी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चलती गाड़ी में लगी आग, बाल-बाल बचे चालक और खलासी

उत्तर दिनाजपुर। जिले के चोपड़ा के रंगागछ इलाके में एक बस में आग लगने की घटना सामने आई है। फूलबाड़ी की ओर जा रही एक चलती गाड़ी में अचानक आग लगने से राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती अनुमान के अनुसार, इस हादसे के पीछे यांत्रिक खराबी और अत्यधिक गर्मी जिम्मेदार हो सकती है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एक मालवाहक वाहन राख लेकर फूलबाड़ी स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री की ओर जा रहा था। जैसे ही गाड़ी रंगागछ इलाके में उसका एक टायर फट गया। इसके तुरंत बाद इंजन के पास से आग की तेज लपटें उठने लगी। तेज धूप और आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि स्थानीय लोग चाहकर भी मदद के लिए पास नहीं जा सके।घटना की सूचना मिलने पर इस्लामपुर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग में गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस के अनुसार, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, क्योंकि चालक और खलासी समय रहते वाहन से बाहर निकलने में सफल रहे।सुरक्षा के मद्देनजर राष्ट्रीय राजमार्ग के फोर-लेन के एक हिस्से पर कुछ समय के लिए यातायात रोक दिया गया था, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। आग बुझने और स्थिति सामान्य होने के बाद यातायात फिर से शुरू किया गया।प्राथमिक जांच में पुलिस का मानना है कि टायर फटने के बाद घर्षण या शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस वाहन को जब्त कर मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें