मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट के दुकानों में लगी आग, घंटों बाद पाया गया काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट के दुकानों में लगी आग, घंटों बाद पाया गया काबू

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट में सोमवार देर रात करीब 12 बजे अचानक भीषण आग लग गई। मार्केट की 4 से 5 दुकानें आग की चपेट में आ गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने के लिए बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

फायर विभाग के अनुसार, सूचना मिलते ही कोतवाली फायर स्टेशन से कई दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया।

आग की गंभीरता को देखते हुए कुल 8 फायर टेंडर और कई पानी के टैंकर घटनास्थल पर भेजे गए। दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया।

फायर अधिकारी राहुल पाल सिंह ने बताया कि प्रभावित दुकानों के शटर बेहद मजबूत थे और सुरक्षित तरीके से बंद किए गए थे। इसी वजह से दमकल कर्मियों को दुकानों के अंदर पहुंचने में काफी समय लगा। आग तक पहुंचने और उसे बुझाने के लिए शटरों को काटना पड़ा। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने अंदर पहुंचकर आग पर काबू पाने का काम शुरू किया।

कड़ी मशक्कत और कई घंटों के प्रयास के बाद दमकल विभाग ने आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

दमकल विभाग और संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। समय रहते की गई कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और आसपास की अन्य दुकानों को भी सुरक्षित बचा लिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें