मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

बिजनौर : विस्फोट के बाद पटाखा फैक्टरी में आग लगी, एक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बिजनौर,। झालू थाना क्षेत्र के गांव में रविवार की सुबह पटाखा

फैक्टरी में विस्फोट हो गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई और छह से

अधिक लोग जख्मी हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य करते हुए

सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

जनपद में

गांव गंगोड़ा के जंगल में एक तिल्ली बम बनाने वाली फैक्टरी है। रविवार सुबह

करीब साढ़े सात बजे गांव रसूलाबाद व गोपालपुर निवासी कुछ मजदूर फैक्टरी

में पटाखों की पैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पटाखों में अधिक गर्मी होने से

तेज धमाके के साथ आग लग गई।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास क्षेत्र के

गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल गाड़ियां

मौके पर पहुंचीं और पुलिस के सहयोग से बमुश्किल आग पर काबू पाया।

एसपी

सिटी संजीव वाजपेई ने बताया कि पटाखा फैक्टरी का साल 2028 तक वैध

रजिस्ट्रेशन है। पूछताछ में यह पता चला है कि पैकिंग के दौरान गर्मी की वजह

से पटाखों में आग लग गयी है। वहीं, दूसरी बात यह भी सामने आ रही है कि

फैक्टरी में झाड़ू लगाते समय अचानक चिंगारी निकली जिससे पटाखों में आग लग

गई। आग लगने के कारणों की छानबीन की जा रही है। मानक में कहीं चूक तो नहीं

हुई है, उसकी भी बारीकी से जांच की जायेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें