मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

चिराग दिल्ली में हनुमान मंदिर के पास बिल्डिंग में लगी आग, बच्चे सहित दो लोग झुलसे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चिराग दिल्ली में हनुमान मंदिर के पास बिल्डिंग में लगी आग, बच्चे सहित दो लोग झुलसे

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के चिराग दिल्ली में हनुमान मंदिर के पास एक बिल्डिंग में बुधवार सुबह आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, आग बुधवार सुबह लगभग 5:44 बजे लगी और तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी गई।

फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर लगी थी, जहां घरेलू सामान रखा हुआ था। बिल्डिंग में बेसमेंट के साथ चार फ्लोर हैं और पांचवां फ्लोर आंशिक रूप से निर्मित था। आग लगने के कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा।

इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं। उनमें से एक 55 वर्षीय राकेश हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरा घायल तीन साल का बच्चा है, जिसके बाल जल गए हैं।

बच्चे को उसके माता-पिता व आसपास के लोगों ने एम्स केट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

एसटीओ फूल सिंह ने बताया कि आग घरेलू सामान में लगी थी और बिल्डिंग के चौथे फ्लोर में फैल गई थी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मालवीयनगर पुलिस ने बताया कि चिराग दिल्ली हनुमान मंदिर के पास एक बिल्डिंग में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। घटना में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आग लगने के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और जांच के बाद ही असली वजह का पता चल पाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें