मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

आसनसोल के तृणमूल कार्यालय में आग, सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आसनसोल के तृणमूल कार्यालय में आग, सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज

आसनसोल : पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल साउथ थाना अंतर्गत पुलिस लाइन में बने तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार देर रात आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की खबर पाकर मौके पर स्थानीय लोग, पार्टी कार्यकर्ता और दमकल विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई।घटना के बाद राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है। भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व भाजपा का झंडा लगाकर पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

उनके अनुसार, यह हरकत तृणमूल के ही किसी गुट द्वारा की गई हो सकती है ताकि भाजपा की छवि खराब की जा सके। उन्होंने इस घटना को साजिश करार दिया।उन्होंने बताया कि उन्हें मौसमी बसु ने फोन कर घटना की जानकारी दी थी। उस समय वे शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर एक बैठक में मौजूद थे। सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को खबर दी गई। विधायक ने कहा कि इस तरह की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं और इसकी निष्पक्ष जांच होना जरूरी है।उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणव कुमार से भी जांच की मांग की। उन्होंने दोहराया कि किसी भी प्रकार की पोस्ट-पोल हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यह पता लगाया जाना चाहिए कि यह आगजनी की घटना है या कोई दुर्घटना।वहीं, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप दे ने भी इस घटना को साजिश बताया। उनका कहना है कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और इस तरह की गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को बदनाम करने के लिए जानबूझकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।स्थानीय निवासी हरे कृष्ण बनर्जी ने बताया कि वे दुकान बंद कर घर गए थे, तभी उन्हें फोन आया कि पार्टी कार्यालय के साथ उनकी दुकान में भी आग लग गई है। उन्होंने कहा कि आग कैसे लगी, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें