मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:04 · नई दिल्ली संस्करण

मुरादाबाद की एक्सपोर्ट फैक्ट्री में लगी आग, आग बुझाने का अभियान जारी

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जनपद के थाना कटघर क्षेत्र रामपुर दौराहा स्थित एक निर्यात फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन27 बार पढ़ा गया
मुरादाबाद की एक्सपोर्ट फैक्ट्री में लगी आग, आग बुझाने का अभियान जारी

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जनपद के थाना कटघर क्षेत्र रामपुर दौराहा स्थित एक निर्यात फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि दाे से तीन किलोमीटर दूर से भी धुंआ ही धुंआ दिखाई दे रहा है। दमकल कर्मी कड़ी मशक्कत से आग बुझाने में लगे हुए हैं। वहीं, फायर ब्रिगेड की 10 से अधिक गाड़ियां उपयोग में आ चुकी हैं, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है।

निर्यातक मोहम्मद तसलीम की रामपुर दाेराहे पर आरएच इंटरनेशनल के नाम से निर्यात फैक्ट्री है, जिसमें हैंडीक्राफ्ट आइटम तैयार किए जाते हैं। सोमवार सुबह अचानक फैक्ट्री के एक हिस्से में भीषण आग की लपेट उठनी शुरू हो गई। फैक्ट्री में मौजूद चौकीदार ने तुरंत फैक्ट्री मालिक को आग की सूचना दी। इसके बाद थाना कटघर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग को बुझाना शुरू कर दिया, लेकिन आग और अधिक बढ़ती चली गई। आग बुझाने में दमकल विभाग की 10 से अधिक गाड़ियां लग चुकी हैं, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजीव पांडे ने बताया कि निर्यात फैक्ट्री आरएच इंटरनेशनल में आग कैसे लगी यह बता पाना अभी मुश्किल है। फिलहाल 10 से अधिक फायर ब्रिगेड गाड़ियां आग बुझाने के लिए उपयोग में आ चुकी है। आग पर काबू पाने में दमकल कर्मी भी जुटे हुए हैं, जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें