मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के शीतला मंदिर भगदड़ मामले में प्राथमिकी दर्ज, 40 लोग आरोपी बनाए गए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार के शीतला मंदिर भगदड़ मामले में प्राथमिकी दर्ज, 40 लोग आरोपी बनाए गए

बिहार शरीफ। बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा स्थित प्रसिद्ध शीतला देवी मंदिर में मंगलवार को भगदड़ मचने से आठ श्रद्धालुओं की मौत और कई लोग घायल हो गए थे। इस बीच, बुधवार को मंदिर में पूजा अर्चना शुरू है। लोग वहां पहुंच रहे हैं और माता की पूजा अर्चना कर रहे हैं।

इस दौरान, मंगलवार को हुए हादसे को लेकर दीपनगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में 40 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। बताया गया कि दीपनगर थाना की पुलिस अधिकारी मौसमी कुमारी के लिखित आवेदन के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों सहित 20 लोगों को नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आरोप है कि मंदिर समिति ने मेला या भीड़ प्रबंधन की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी थी। गर्भगृह के पास जानबूझकर अवरोध खड़ा किया गया, ताकि अवैध वसूली की जा सके। साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के बजाय श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की गई। बता दें कि मघड़ा स्थित प्रसिद्ध शीतला देवी मंदिर में मंगलवार को भगदड़ मचने से आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और इतने ही लोग घायल हुए थे।

स्थानीय लोग इस भगदड़ का कारण मंदिर और मंदिर के आसपास व्यवस्था की कमी बताते हैं। वैसे, भगदड़ की घटना के पीछे मुख्य कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा। दरअसल, यह मंदिर स्थानीय तौर पर ही नहीं, क्षेत्रीय तौर पर लोगों की आस्था का केंद्र रहा है। यहां प्रत्येक मंगलवार को लोगों की भारी भीड़ लगती है। यहां पटना और आसपास के लोग भी मंगलवार को पहुंचते हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, काफी प्राचीन समय से यह आस्था का केंद्र रहा है।

सिद्धपीठ शीतला मंदिर प्रत्येक मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है तथा मेला जैसा नजारा रहता है। मां के प्रांगण में रामनवमी के अवसर पर ध्वजा स्थापित करने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। मान्यता यह भी है कि इनके दरबार में आने वाले हर दुखियारे की मनोकामना पूरी होती है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के लिए छह लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने इसमें जान गंवाने वाले पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने इस भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा भी की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें