मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

अखिलेश यादव के करीबी सपा सांसद राजीव राय पर डाॅक्टर ने दर्ज कराया मुकदमा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अखिलेश यादव के करीबी सपा सांसद राजीव राय पर डाॅक्टर ने दर्ज कराया मुकदमा

मऊ। जनपद में एक बीते दिनाें जिला अस्पताल में एक डॉक्टर और घोसी से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय के बीच कहासुनी प्रकरण में शुक्रवार को एक नया मोड़ देखने को मिला। इस मामले में डॉक्टर ने सांसद के खिलाफ सरायालखसी थाने में बीती रात मुकदमा दर्ज कराया है।दर्ज मुकदमे डाॅ सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि घोसी सांसद राजीव राय 10 से 15 लोगों के साथ मेरे चेंबर में आए। उन्हाेंने आरोप लगाया कि सांसद ने उनके ऊपर अभद्र टिप्पणी की, मुझे मानसिक रूप से अस्वस्थ्य बताया। डाॅक्टर साैरभ ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया कि मेरी ओपीडी में रखे ईएनटी उपकरण को उठाकर तोड़ने का प्रयास किया गया, इतना ही नहीं मुझे दारूबाज डॉक्टर बोला गया। साथ ही कहा गया कि अभद्र भाषा का प्रयाेग करते हाे और दारू पीकर ड्यूटी करता हूं। मेरे द्वारा सांसद को अभद्र टिप्पणी नहीं की गई। मुझे सांसद के साथ और उनके साथ आए अन्य लोगों द्वारा किए गए व्यवहार से आत्मसम्मान को बहुत ठेस पहुंची है। सांसद ने ओपीडी के समय में आकर शासकीय कार्य में भी बाधा डालने का काम किया है।इस मामले पुलिस अधीक्षक इलामारन जी का कहना है कि डॉक्टर ने तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।इस प्रकरण में सांसद राजीव राय ने मीडिया से बताया कि जिस डाॅक्टर द्वारा अभद्रता की गई है, उससे वह बुरी तरह से आहत है। आज तक मेरी जिंदगी में ऐसा कभी नहीं हुआ है। उन्हाेंने बताया कि वह इस डाॅक्टर के अभद्रता की शिकायत वह सीएमएस को अवगत कराने के साथ शासन को इससे अवगत कराएंगे। वहीं मऊ सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी के नाम एक पत्र लिखकर सांसद पर हुए फर्जी मुकदमे को निरस्त करने की मांग किया है।यह है मामलाउल्लेखनीय है कि बुधवार को घोसी सांसद राजीव राय ने एक शिकायत पर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में तीन डाॅक्टर अपने चेंबर से गायब मिले तो वहीं एक डाॅक्टर के चेंबर में बाहरी मरीज मिला। वहीं ओपीडी में नाक, काल, गला विशेषज्ञ डॉ. सौरभ त्रिपाठी के चेंबर में पहुंचे सांसद से डाॅक्टर की बहस हो गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें