मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

कोलकाता में विधायक हिरण चटर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, तलाक लिए बिना दूसरी शादी करने का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोलकाता में विधायक हिरण चटर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, तलाक लिए बिना दूसरी शादी करने का आरोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल चुनाव से ठीक पहले खड़गपुर के भाजपा विधायक और बंगाली सिनेमा के अभिनेता हिरण चटर्जी सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी और मॉडल रितिका गिरी की शादी की तस्वीरें वायरल हुईं। तस्वीरों में दोनों को वाराणसी के गंगा घाट पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह करते देखा गया।

इन तस्वीरों के सामने आने के बाद हिरण चटर्जी की पहली पत्नी ने हंगामा कर दिया, जिसके बाद कोलकाता पुलिस ने हिरण चटर्जी और उनकी दूसरी पत्नी रितिका गिरी के खिलाफ आनंदपुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली है।

शिकायत में दावा किया गया है कि हिरण ने अपनी पहली पत्नी अनिंदिता चटर्जी से तलाक लिए बिना ही रितिका के साथ शादी की है।

अनिंदिता चटर्जी ने आरोप लगाया है कि सालों से उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

हिरण के इस व्यवहार में रितिका गिरी ने पूरा साथ दिया। अनिंदिता ने कहा कि वह लंबे समय तक पति की हरकतों को सहती रही, लेकिन अपनी बेटी और परिवार की सुरक्षा के लिए चुप रही।

अनिंदिता ने बताया है कि उनकी शादी 11 दिसंबर 2000 को हुई थी और उनकी एक 19 साल की बेटी है।

शिकायत में कहा गया कि हिरण चटर्जी ने अनिंदिता से अलग होने के बजाय दूसरी शादी कर ली, जो कानून के अनुसार अवैध है।

एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि हिरण और रितिका ने विवाह करते समय यह नहीं बताया कि हिरण पहले से शादीशुदा हैं।

अनिंदिता ने कहा कि उन्हें यह जानकर बहुत दुख हुआ कि उनके पति ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर ली। रितिका गिरी उनकी बेटी से केवल दो साल बड़ी है और इसलिए उनके लिए यह रिश्ता स्वीकार करना संभव नहीं है।

वहीं रितिका गिरी का पक्ष भी सामने आया है।

उन्होंने कहा कि उनके और हिरण के रिश्ते के बारे में अनिंदिता को जानकारी थी। उन्होंने शादी की वैधता की पुष्टि करते हुए कहा कि उनका विवाह वाराणसी में गंगा घाट पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार, पवित्र अग्नि के सामने संपन्न हुआ। उनके सभी सोशल मीडिया अकाउंट पब्लिक थे और कोई भी चीज छिपी नहीं थी।

उन्होंने बताया कि शादी की तस्वीरें हिरण ने साझा की थीं, लेकिन विवाद बढ़ने के बाद हटा दी गईं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें