मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा नेता सीटी रवि के खिलाफ एफआईआर दर्ज, कांग्रेस बोली- जनता को कर रहे भड़काने का काम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भाजपा नेता सीटी रवि के खिलाफ एफआईआर दर्ज, कांग्रेस बोली- जनता को कर रहे भड़काने का काम

बेंगलुरु। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सीटी रवि के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर पर कर्नाटक से कांग्रेस विधायक कोना रेड्डी की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि राज्य में चुनाव अभी दूर हैं, लेकिन भाजपा नेता लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं।

दरअसल, भाजपा नेता और पूर्व मंत्री सीटी रवि पर भड़काऊ भाषण देने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, यह भाषण उत्तेजक और भड़काने वाला था।

कांग्रेस विधायक कोना रेड्डी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "पूर्व मंत्री सीटी रवि ने मड्डूर में भड़काऊ बयान दिया था। मैं उनको बताना चाहता हूं कि चुनाव अभी दूर हैं और विपक्ष के नेता के नाते उन्हें सरकार को सुझाव देने चाहिए, लेकिन वह सुझाव देने के बजाय लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं।"

भाजपा नेता सीटी रवि ने मड्डूर में अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "यह मेरे खिलाफ पहला मामला नहीं है, पहले भी मुझ पर केस दर्ज हुए हैं। मैं हिंदुत्व और जनता के हितों के लिए लड़ता हूं, इसलिए ये कार्रवाइयां हो रही हैं। मैं डरकर चुप बैठने वाला नहीं हूं। हम सत्य, हिंदुत्व, राष्ट्र और जनता के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। मैं सिर्फ इतना ही कहूंगा कि हमें डराने की कोशिश न करें।"

बता दें कि कर्नाटक के मंड्या जिले के मड्डूर में गणेश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान दिए गए कथित भड़काऊ भाषण को लेकर भाजपा एमएलसी और पूर्व मंत्री सीटी रवि के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई मड्डूर पुलिस सब-इंस्पेक्टर मंजुनाथ की शिकायत पर की गई है।

आरोप है कि रवि ने गणपति विसर्जन मंच कार्यक्रम के दौरान भाषण दिया था, जिसमें कथित तौर पर समुदायों के बीच नफरत फैलाने और उकसावे वाली टिप्पणियां की गई थीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें