मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

काठमांडू के मेयर बालेन शाह और हामी नेपाल के संस्थापक सुदन गुरुंग के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
काठमांडू के मेयर बालेन शाह और हामी नेपाल के संस्थापक सुदन गुरुंग के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

काठमांडू। नेपाल में आंदोलन भड़काने के मामले में काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के मेयर बालेन शाह और हामी नेपाल के संस्थापक सुदन गुरुंग के खिलाफ पुलिस में रविवार को एक और शिकायत दर्ज कराई है। नेपाली कांग्रेस के सहयोगी संगठन नेपाल छात्र संघ की शिकायत में 8 और 9 सितंबर को युवाओं के आंदोलन के दौरान इन दोनों नेताओं पर सरकारी संपत्ति की तोड़फोड़, आगजनी, नेताओं की हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है।पुलिस शिकायत में इन दोनों पर प्रदर्शन में स्कूली छात्रों को शामिल करने और आंदोलन भड़काने का आरोप लगाया गया है, जिसके बाद चली गोली में 76 छात्रों को जान गंवानी पड़ी। पुलिस में दर्ज एफआईआर में छात्रों को मानव ढाल के रूप में प्रयोग कर आपराधिक गतिविधि को अंजाम देने का आरोप भी लगाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि राष्ट्रीय विरासत स्थलों के साथ-साथ सरकारी और निजी संपत्तियों में आगजनी करने, तोड़फोड़ करने और नेताओं की हत्या के प्रयास में मेयर बालेन और सुदन गुरुंग ने घटनाओं में प्रमुख भूमिका निभाई थी।नेपाल छात्र संघ के प्रतिनिधियों में मनीष जंग थापा, अशोक सिंह विष्ट और विजय शाह ने यह शिकायत रविवार को ललितपुर के जिला पुलिस को दी। इससे पहले सीपीएन-यूएमएल से संबद्ध छात्र संगठन ने भी काठमांडू के जिला पुलिस परिसर में मेयर बालेन और सुदन गुरुंग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अब तक इन दोनों के खिलाफ देश भर के सात अलग-अलग जिलों में शिकायत दर्ज की जा चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें