मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

'धुरंधर 2' के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ एफआईआर, बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'धुरंधर 2' के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ एफआईआर, बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने का आरोप

मुंबई। बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर 2' का टीजर मंगलवार को रिलीज किया गया। टीजर रिलीज के कुछ ही मिनटों बाद ही फिल्म की टीम के कानूनी पचड़े में फंसने की खबर सामने आ गई। मुंबई पुलिस ने 'धुरंधर 2' के लोकेशन मैनेजर रिंकू राजपाल वाल्मीकि के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

मामला दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके से जुड़ा है, जिसे हाई-सिक्योरिटी जोन माना जाता है। पुलिस ने बताया कि शूटिंग के दौरान क्रू ने ड्रोन का इस्तेमाल किया, लेकिन इसके लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी। इसके चलते पुलिस ने ड्रोन को जब्त कर लिया और लोकेशन मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में बताया गया कि रिंकू राजपाल वाल्मीकि ने अधिकारियों के वैध आदेशों की अवहेलना करते हुए ड्रोन उड़ाया। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 के तहत यह मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, संवेदनशील इलाके में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना नियमों का उल्लंघन है और इससे सुरक्षा जोखिम पैदा हो सकता है।

बता दें कि शूटिंग के दौरान पूरी टीम 1 फरवरी को सेट पर इकट्ठा हुई थी। यह शूटिंग शेड्यूल का तीसरा दिन था।

इससे पहले 30 जनवरी से फोर्ट इलाके को फिल्म के लिए खास तौर पर सजाया गया था। इसे पाकिस्तान की पुरानी गली जैसा लुक दिया गया था, ताकि सीन की वास्तविकता और फिल्म की प्रभावशीलता बढ़ाई जा सके।

शूटिंग के दौरान ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जिसकी कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई।

फिल्म की बात करें तो, 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे सितारे नजर आएंगे। टीजर में रणवीर सिंह का शानदार अवतार और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस ने दर्शकों को उत्साह से भर दिया।

आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित 'धुरंधर 2' अगले महीने 19 मार्च को रिलीज होने वाली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें