मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ के अकबर नगर में पथराव मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ। अकबर नगर क्षेत्र पहुंचे एलडीए की टीम एवं पुलिसकर्मियों पर पथराव मामले में सात लोगों पर नामजद एफआईआर कर ली गयी है। एलडीए के अधिकारी संजीव कुमार ने महानगर थाना में तहरीर देकर मोहम्मद नौशाद, फजल अहमद, मोहम्मद सैफ खान, आदिल इस्तियाक, हबिदुल, अरशद वारसी और रेहान अली के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज करायी है। इसके अतिरिक्त सौ के करीब अज्ञात लोगों पर भी एफआईआर दर्ज हुई है।अकबर नगर में एलडीए की टीम पर हुए पथराव मामले में सोमवार को महानगर थाना में सार्वजानिक संपत्ति अधिनियन की धारा 2 व 3 और दंड विधि अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत एफआईआर लिखी गयी है।रविवार की शाम को अकबर नगर में पथराव की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस उपायुक्त मध्य रवीना त्यागी ने पहले तो पथराव होने से इन्कार किया था। बाद में रात्रि पहर घटनास्थल से मिले वीडियो के आधार पर महानगर थाने की पुलिस ने पुलिस उपायुक्त को समूचे घटनाक्रम की जानकारी साझा की। घटना के संबंध में पर्याप्त सबूत मिलने के बाद चिन्हित चेहरों को नामजद करते हुए एलडीए के अधिकारी से बातचीत की गयी।घटना के बारे में एलडीए के अधिकारी संजीव ने आपबीती बताते हुए कहा कि जिस प्रकार पत्थर फेंके गये, पथराव करने वाले लोगों में पर्याप्त गुस्सा था। एक ओर से लगातार पथराव हो रहा था। इसके बाद संजीव की तहरीर पर एफआईआर लिख ली गयी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें