मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

आर्थिक तंगी बनी बेटी के विवाह में बाधा, ‘एक विचित्र पहल’ ने हर जरुरी मदद की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आर्थिक तंगी बनी बेटी के विवाह में बाधा, ‘एक विचित्र पहल’ ने हर जरुरी मदद की

औरैया : उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी के विवाह में मदद कर समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति ने मानवता और सामाजिक सरोकार का उदाहरण प्रस्तुत किया। मोहल्ला दयालपुर निवासी संजय बाथम की पुत्री काजल के विवाह में मदद की है। कन्या के माता पिता परेशान थे और काजल की मां ने उषा देवी ने संस्था से सहयोग की गुहार लगाई थी।

काजल का विवाह 13 जून को कानपुर देहात के अमरौधा निवासी अरुण के साथ होना है। विवाह से एक दिन पूर्व शुक्रवार को संस्था के पदाधिकारी और सदस्य काजल के घर पहुंचे तथा उसका सम्मान करते हुए विवाह के लिए आवश्यक घरेलू सामग्री और आर्थिक सहायता प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान सखी ग्रुप की महिलाओं ने काजल का रोली-चावल से तिलक कर, माल्यार्पण एवं पुष्पवर्षा के साथ अभिनंदन किया। इसके बाद संस्था और जनसहयोग से एकत्रित सामग्री में 40 किलो आटा, 10 किलो चावल, अरहर दाल, गुड़, साड़ियां, सूट, तौलिया, स्टील के बर्तन, बेडशीट, बाल्टी, डिब्बा, परात, कैसरोल, कुकर, नाश्ता किट, टेबल फैन, कटोरी सेट, प्रेस, चूड़ियां, श्रृंगार सामग्री, ट्रैवल बैग और अन्य गृह उपयोगी सामान भेंट किए गए। साथ ही आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। मदद पाकर काजल और उसके परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। स्थानीय लोगों ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि समिति और जनसहयोग के माध्यम से अब तक 71 जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहायता की जा चुकी है। काजल संस्था द्वारा सहयोग प्राप्त करने वाली 72वीं बेटी है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है और यह सेवा आगे भी निरंतर जारी रहेगी। संस्था के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि समाज के सभी वर्गों की वास्तविक जरूरतमंद बेटियों के लिए दान और सहयोग का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

इस अवसर पर मंजू गुप्ता, राखी गुप्ता, एकता गुप्ता, बबिता गुप्ता, मंगला शुक्ला, पुष्पा गुप्ता, डॉ. आर्य प्रबुद्ध, संजय अग्रवाल, एल.एन. गुप्ता, विनोद कुमार पोरवाल, अमन गुप्ता, विनय, सतीश सहित संस्था के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें